Logo
Header
img

भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण व जोडऩे का संदेश दिया है: असीम गोयल

अम्बाला, 25 अक्तूबर अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने निर्माण व जोडऩे का संदेश दिया है तथा बनाने वाला जो होता है उसकी महिमा बहुत बड़ी होती हैं। भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि में जान डालने का काम किया है। विधायक आज कोर्ट रोड अम्बाला शहर स्थित विश्वकर्मा मंदिर सभा एवं धर्मशाला के पदाधिकारियों द्वारा विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे थे। इस मौके पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा मंदिर में माथा टेक कर आर्शीवाद भी प्राप्त किया। इससे पहले सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यअतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य अभिन्नदन भी किया। सभा के पदाधिकारियों ने विधायक असीम गोयल को उनके जन्मदिवस की बधाई भी दी तथा इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने केक काटकर पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सम्मान के लिए उनका धन्यवाद भी किया। विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मेरे लिए बड़े ही गर्व की दिन है कि मुझे अपने जन्म दिवस के मौके पर यहां पर आकर भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद प्राप्त हुआ हैं। भगवान विश्वकर्मा ने हमेशा जोडऩे का संदेश दिया हैं। शिल्पकार के नाते उन्होनें दुनिया का निर्माण किया हैं। जो बनाने वाला होता है उसकी महिमा बहुत बड़ी होती हैं। भगवान विश्वकर्मा ने जो निर्माण का संदेश दिया है उसके साथ-साथ हमें संस्कार व संस्कृति को संजोकर रखने का प्रयास करना है, यहीं सही मायने में भगवान विश्वकर्मा द्वारा दिया गया संदेश हैं और इस पर चलकर हमें अपने जीवन में आगे बढऩा चाहिए। उन्होनें कहा कि हर वर्ष उन्हें विश्वकर्मा दिवस पर आने का मौका मिलता हैं और भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता हैं। इस मौके पर विधायक असीम गोयल ने उपस्थित सभी लोगों को निमंत्रण देते हुए कहा कि आज सांय 7 बजे से 11 बजे तक पुलिस लाईन मैदान अम्बाला शहर में भाई कन्हैया मित्तल द्वारा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरान्त विधायक असीम गोयल ने कैथ माजरी अम्बाला शहर स्थित विश्वकर्मा मन्दिर से शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस मौके पर विश्वकर्मा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज उनकी जयंती पूरे संसार में धूमधाम से मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा द्वारा जो संदेश दिया गया है, उसे हमें अपने जीवन में उतारते हुए आगे बढऩा चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने मेहनत और निर्माण का संदेश दिया है, उसी प्रकार हमें अपने जीवन चरित्र को भी अच्छा बनाते हुए आगे बढऩा चाहिए। भगवान विश्वकर्मा धर्म और कर्म के अडिग थे। आज बहुत खुशी है कि उनके वंशज भगवान विश्वकर्मा के धर्म और कर्म को अपने जीवन में उतारते हुए आगे बढ़ रहे हैं और अपने बच्चों को भी इन संस्कारों से ओत-प्रोत कर रहे हैं। श्री विश्वकर्मा मंदिर कैथ माजरी सभा के प्रधान रामपाल धीमान ने विधायक का स्वागत करते हुए बताया कि हर वर्ष यहां से शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है। आज 55वीं शोभा यात्रा है और यह शोभा यात्रा यहां से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होती हुई कोर्ट रोड़ स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सम्पन्न होती है। इस मौके पर विजय धीमान, अमरजीत धीमान, सतपाल, नरेश, अमरीक सिंह, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, हितैष जैन, शोभा पुनिया, पिंकू सूद, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर,अरविन्द लक्की, दलजीत सिंह भाटिया, कपिश गर्ग, विशाल, रोम्मी, आशीष ग्रोवर, अर्पित अग्रवाल, अनिल गुप्ता, रामपाल धीमान, लाभ सिंह, राजू धीमान, राहुल धीमान, सौरभ गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Top