Logo
Header
img

28 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार

लखनऊ, 22 जनवरी (हि.स.)। हजरतगंज थाना पुलिस ने 28 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।उपनिरीक्षक अमित कुमार चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त परमजीत सिंह मूलरूप से अलीगढ़ जनपद में सिविल लाइन के श्याम नगर में रहने वाला है।


उपनिरीक्षक ने बताया कि वारंटी के खिलाफ 1991 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। सन 1997 में गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था। कोर्ट के आदेश पर उसकी सम्पत्ति भी कुर्क की जा चुकी है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Top