Logo
Header
img

नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल

मुंबई, 05 जून (हि.स.)। लोकप्रिय सीरीज ''महाभारत'' में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाली गुफी पेंटल का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था लेकिन इलाज के दौरान सोमवार को उनका निधन हो गया।

उनके को-स्टार सुरेंद्र पाल ने अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि की है। उनका पिछले 10 दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो दिनों से उनकी हालत में सुधार हो रहा था। ऐसे में परिवार को उम्मीद थी कि वह जल्द ही घर लौट आएंगे। वह कुछ सालों से दिल और किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे।

गुफी पेंटल का आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे निधन हुआ। उनके पार्थिव शरीर का आज दोपहर चार बजे ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। फैंस गुफी पेंटल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब सेलेब्रिटीज के साथ-साथ फैंस भी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।


Top