Logo
Header
img

बीकानेर में बड़ी कार्यवाही, 1439 किलो काजू किया सीज


बीकानेर, 31 अगस्त (हि.स.)। जयपुर से आए केन्द्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित शर्मा तथा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा तथा भानू प्रताप सिंह गहलोत ने बीछवाल क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मैसर्स वीआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम में प्राप्ति ब्रांड के 1439 किलो काजू लेबल में कमी होने के कारण नमूना लेने के पश्चात सीज किया।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि उक्त काजू मैसर्स गोपी किशन सुरेश कुमार, फड़ बाजार द्वारा मंगवाया गया था। मैसर्स रूपचंद मोहनलाल की निर्माण इकाई से गुलाबजामुन तथा खोया का नमूना लिया गया। अन्य दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार एवं राकेश कुमार द्वारा मैसर्स बीकानेर नमकीन भंडार से मीठा मावा तथा काजू कतली का नमूना लिया गया। लिये गये नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपाेर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Top