Logo
Header
img

कानपुर समेत उप्र के कई जिलों में सुबह से छाए बादल, बारिश की चेतावनी

कानपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। उप्र में कानपुर समेत सभी जिलों में मौसम एक बार शुक्रवार को पुन: परिवर्तित होने जा रहा है। हिमालय से आए एक और विक्षोभ की वजह से उप्र में ठंड भरी हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। 28 जनवरी तक घने बादलों के साथ गरज एवं चमक के साथ बारिश की भी पूरी संभावना बनी हुई है। दस डिग्री सेल्सियस तक तापमान नीचे गिर सकता है। सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा. एस.एन. सुनील पांडेय का कहना है कि 29 जनवरी से सर्द भरी हवाओं से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद उप्र में तापमान सामान्य रहेगा। हालांकि कुछ जनपदों में बारिश के आसार 30 जनवरी तक बने हुए हैं। वहीं फरवरी में ठंड में कमी आएगी। बादलों ने बढ़ाया तापमान गणतंत्र दिवस यानी गुरुवार को दिन में वाराणसी सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रहा, जो बाकी शहरों के मुकाबले अधिक ही रहा। शाहजहांपुर का तापमान सबसे कम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उप्र के अधिकतर शहरों में घने बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोत्तरी भी हुई। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान इस तरह रहा आगरा 10.8 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ 14.6 डिग्री सेल्सियस, बरेली 07 डिग्री सेल्सियस, अयोध्या 14.5 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर 11.4 डिग्री सेल्सियस, मेरठ 13.5 डिग्री सेल्सियस, कानपुर 13.0 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज 17.0 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी 16.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा।
Top