Logo
Header
img

नमो क्रिकेट कैंप का सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन

रांची, 01 जून (हि. स.)। नमो क्रिकेट कैप का उद्घाटन गुरुवार को रांची के सांसद संजय सेठ और कांके के विधायक समरी लाल ने किया। सांसद ने कहा कि गर्मी की छुट्टी में बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण का लाभ मिले। साथ ही गर्मी छुट्टी में बच्चों के समय का सदुपयोग हो सके, इसी सोच के साथ कैंप का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि रांची में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत है उसे मौका देने की। आज के समय में खेल का महत्व शहर से गांव तक बढ़ा है। गांव के बच्चे सुविधा के अभाव में अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते हैं। गांव के बच्चों को भी शहर जैसी सुविधा मिले। इसके लिए गांव में भी आने वाले समय में प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त बच्चे राज्य और देश का नाम रोशन करें। झारखंड में छिपी प्रतिभा को आगे करना है।

संयोजक संजय पोद्दार ने बताया कि नमो क्रिकेट कैंप 10 जून तक शारदा ग्लोबल स्कूल बुकरू (कांके) में चलेगा। यह कैंप बिहार- झारखंड के भूतपूर्व रणजी खिलाड़ी प्रदीप खन्ना के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। यहां बच्चों को क्रिकेट के बेहतर गुर सिखाया जाएंगे। इस क्रिकेट कैप में नवोदित अंडर 17 क्रिकेटरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों के 50 बच्चों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण शिविर सुबह सात बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

Top