Logo
Header
img

छिंदवाड़ा पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, 3.10 लाख नगदी सहित 23 मोबाइल और पांच कार जब्त

छिंदवाड़ा, 13 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पुलिस ने जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.10 लाख रुपये की नगदी सहित 23 मोबाइल और पांच कार जब्त करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार की रात सूचना मिली थी कि काराबोह रिंगरोड बायपास तरफ एक बहुत बडी संख्या में जुआरी ताश के पत्तों का जीत हार का दाव लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर डीएसपी ललित बैरागी द्वारा थाना देहात व कोतवाली के पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ तत्काल रेड कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया।

डीएसपी बैरागी ने बताया कि 13 मार्च के दरम्यानि रात्रि काराबोह रिंगरोड बायपास में दबिश देकर घेराबंदी कर 23 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके फड से कुल नगदी 3 लाख 10 हजार 300 रुपये, ताश के 52 पत्ते, 23 नग मोबाइल एवं 05 नग कार मिले, जिन्हें विधिवत समक्ष गवाहों के जप्त कर सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियो के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई।



गिरफ्तार आरोपी-

महाराष्ट्र राज्य के रतनाकर पिता संतोष ताकडे उम्र 56 साल निवासी वार्ड नं. नरखेड थाना नरखेड जि. नागपुर महाराष्ट्र ,

(राजू पिता दिनकर गोहे उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्रमांक 02 गलपुरा कोटोल थाना काटोल जिला नागपुर ,

शेखसिराज गफूर पिता शेख गफूर उम्र 35 साल निवासी नरखडे थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र ,

अजय पिता राजाराम तिवारी उम्र 54 साल निवासी वार्ड नं. 13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र ,

आकाश पिता महावीर चौहान उम्र 30 साल निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर ,

शुभम पिता प्रकाश तायवडे उम्र 27 साल निवासी बेलोना थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र ,

अंकुश पिता नन्दलाल पाटिल उम्र 35 साल निवासी वार्ड नं.13 नरखेड थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र

गौरव पिता राजू मोण्डे उम्र 22 साल निवासी मोदी दलवी थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र ,

कुनाल पिता कमलाकर बरोडे उम्र 22 साल निवासी नरखेड बेलोरा थाना नरखेड जिला नागपुर महाराष्ट्र ,

अंकुश पिता लक्ष्मण मोहोट उम्र 38 साल निवासी आदर्श नगर थाना वरुण जिला अमरावती महाराष्ट्र थे।

छिन्दवाड़ा के आरोपीगण

दानेश पिता शेख नब्बू उम्र 24 साल निवासी शुकलू ढाना थाना कुण्डीपुरा (छिन्दवाडा) ,

अम्बर पिता विनोद कुमार साहू उम्र 35 साल निवासी पुराना छापा खाना वार्ड नं. 29 थाना कोतवाली ,

शहवास खाना पिता शमशेर खान उम्र 45 साल निवासी न्यूटन थाना परासिया (छिन्दवाडा) ,)

पंकज पिता पोनु कुमरे उम्र 30 साल निवासी पोआमा थाना देहात (छिन्दवाडा)

अनिकेत साहू पिता निर्मल साहू उम्र 25 साल निवासी पुराना कुण्डीपुरा थाना के पीछे छिन्दवाडा,

अभिषेक उर्फ अन्नु यादव पिता वीरेन्द्र यादव उम्र 22 साल निवासी सागरपेशा छिन्दवाडा ,

अक्षय पिता सुरेन्द्र मालवी उम्र 28 साल निवासी पतालेश्वर थाना कुण्डीपुरा जिला छिन्दवाडा ,

तनवीर शाह पिता इब्राईम शाह उम्र 38 साल निवासी पुराना बैल बाजार थाना कोतवाली छिन्दवाडा ,

हीरालाल बाथरे पिता सुन्दरलाल बाथरे उम्र 44 साल निवासी एसएएफ कालोनी फोकट नगर छिन्दवाडा ,

देशराज उर्फ देवा धानुक पिता छोटेलाल धानुक उम्र 36 साल निवासी चन्दनगाँव छिन्दवाडा ,

शेख साजिद पिता शेख आबीद उम्र 35 साल निवासी नया बैलबाजार थाना कोतवाली (छिन्दवाडा) ,

नीरज पिता कन्हैया बुनकर उम्र 34 साल निवासी ढीमराढाना थाना देहात (छिन्दवाडा) थे।इसके अलावा मध्यप्रदेश के बैतूल का आरोपी

सुभाष पिता चिन्तया हनोते उम्र 48 साल निवासी इटारसी रोड बैतूल पटेल वार्ड थाना गंज।

*इस प्रकार कुल मिलाकर 23 आरोपी पकड़े गए। जुआं फड़ से नकदी 3 लाख 10 हजार रुपये , ताश के 52 पत्ते, 23 नग मोबाईल, 05 नग का जप्त किए गये।

---------------

Top