Logo
Header
img

मप्र कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट हुआ हैक

भोपाल, 23 दिसंबर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर अकाउंट को गुरुवार रात हैंकर्स ने अपना निशाना बनाया। कांग्रेस का अकाउंट हैक करने के बाद हैकर ने उससे एक के बाद एक लगातार छह ट्वीट किए। हालांकि अकाउंट हैक होने के बाद कांग्रेस की आईटी टीम ने लगभग दो घंटे की मेहनत के बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया। अकाउंट रिकवर होने के बाद कांग्रस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल, गुरुवार रात करीब पौने दस बजे कांग्रेस के अधिकारिक हैंडल से पार्टी की तरफ से आखिरी ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस की भारत जोड़ो के छह फोटोज का एक कोलाज शेयर किया गया। फोटो शेयर करने के साथ ही ट्वीट में लिखा था कि प्यार का दूसरा नाम ही भारत जोड़ो यात्रा है। इसके बाद रात करीब 11:15 बजे हैक हो गया था। हैकर ने अकाउंट हैक करने के बाद कांग्रेस के हैंडल से एक के बाद एक छह ट्वीट किए। इनमें से चार ट्वीट्स एक वेबसाइट काे प्रमोट करने के लिए किया गया, जबकि दो ट्वीट क्रिप्टो करेंसी को बढ़ावा देने की बात कही गई थी। जैसे ही कांग्रेस का ट्वीट हैक होने की जानकारी लगी, आईटी टीम उसे रिकवर करने में जुट गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद देर रात करीब एक बजे ट्वीटर अकाउंट रिकवर हो सका। इसके बाद कांग्रेस ने अपने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर पूरी जानकारी दी। कांग्रेस ने ट्वीट कर बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस का ट्वीटर अकाउंट गुरुवार रात 11:15 बजे हैक हो गया था, जिसे तडक़े 1:01 बजे सफलतापूर्वक रिकवर कर लिया गया।
Top