Logo
Header
img

पहाड़ियों से पत्थर गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित

जम्मू, 21 जनवरी (हि.स.)। रामबन जिले के पंथयाल में पहाड़ियों से पत्थर गिरने के मद्देनजर अधिकारियों ने शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया है। राजमार्ग बाधित होने के चलते दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गई हैं। यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 10 बजे के करीब रामबन जिले के पंथयाल में पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने स्थिति की गंभीरता तथा पथराव के कारण किसी प्रकार के हादसे से बचने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों छोर से यातायात बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पत्थर गिरने का सिलसिला रुकते ही मार्ग को साफ करने का कार्य शुरू किया जाएगा। इसी बीच जम्मू संभाग के ही सनासर में 10 इंच तक हुई बर्फबारी के चलते पत्नीटॉप-सनासर मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया है।
Top