Logo
Header
img

नेपाल में महिलाओं की जनसंख्या पुरुषों से अधिक

काठमांडू, 24 मार्च। नेपाल के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आज (शुक्रवार) जनगणना रिपोर्ट-2021 जारी कर दी। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने जनगणना के परिणामों की घोषणा की। इस रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल में महिलाओं की जनसंख्या पुरुषों से अधिक है। सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक साल-2011 में देश की कुल जनसंख्या 2,91,54,578 में 1 करोड़ 42 लाख 53 हजार 551 पुरुष और एक करोड़ 49 लाख 11 हजार 27 महिलाएं हैं। पुरुष प्रतिशत 48.98 और महिला प्रतिशत 51.02 है। लिंगानुपात की दृष्टि से 100 महिलाओं पर 95.51 पुरुष हैं। अन्य जेंडर की जनसंख्या 2,928 है।
Top