Logo
Header
img

नेपाल में आरएसपी ने अपने सांसदों ने कहा- जीत का जश्न मनाने के बजाय काम पर ध्यान दें

काठमांडू, 07 मार्च (हि.स.)। नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने प्रतिनिधि सभा के चुनाव में जीत हासिल करने वाले अपने उम्मीदवारों को विजय जुलूस निकालने और किसी भी प्रकार के जीत का जश्न न मनाने करने का निर्देश दिया है।

आरएसपी के उपाध्यक्ष और संघीय चुनाव प्रबंधन समिति के समन्वयक दडी पी अर्याल ने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों से कहा कि वे उत्सव मनाने के बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे गंभीरता से लेना आवश्यक है और यह समय उत्सव मनाने का नहीं है।

आर्याल ने कहा कि देश में जेन जी प्रदर्शन के दौरान हुई दुखद घटनाओं में 76 युवा जीवन की क्षति और वैश्विक अस्थिरता के बीच भव्य उत्सव मनाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्टाचार समाप्त करने और सुशासन स्थापित करने के लिए जनादेश दिया है, इसलिए विजयी उम्मीदवारों को मतदाताओं की अपेक्षाओं को पूरा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

आर्याल ने उम्मीदवारों को निर्देश दिया कि वे फूलों की मालाएँ पहनने, मोटरगाड़ी या मोटरसाइकिल जुलूस निकालने जैसे दिखावटी कार्यक्रमों से बचें। केवल मतगणना स्थल पर शुभेच्छु लोगों का संक्षिप्त अभिवादन करने की अनुमति दी गई है।

Top