Logo
Header
img

भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीनू व महासचिव ज्योति का सम्मान किया गया

लुधियाना 19 अप्रैल भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शीनू चुघ की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय घंटा घर में एक बैठक का आजोजन किया गया। जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,भाजपा जिला महामंत्री डा.कनिका जिंदल,जिला सचिव मिनी जैन,पार्षद दल की नेता सुनीता शर्मा, महिला मोर्चा पंजाब की उपाध्यक्ष किरण शर्मा विशेष रूप से बैठक में उपस्थित हुयी। भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शीनू चुघ ने भाजपा हाई कमान का धन्यवाद करते हुए कहा की पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं। उसे वह आप सब बहनों के सहयोग से उसे बखूबी निभाएंगी। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा की हमारा कार्यकर्ता इतना सामर्थ्यवान है कि उसे जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है, उसको वह कर्मठता से निभाता है। और कहा की जल्द ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी भी घोसित की जाएगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शीनू चुघ, महामंत्री श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भाजपा का सिरोपा पहनकर व पुष्प गुच्छ देकर सन्मानित भी किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव,सीमा शर्मा,पार्षद ऐनी सिक्का,प्रभजोत कौर,पालवी विनायक,नीलम धवन,संतोष अरोड़ा,सीमा वर्मा,सुमा,कुलदीप कौर,अंजलि शर्मा,रमन शर्मा,अरुणा नागी,उषा रानी,नेहा सहगल,दीपिका,गुरमीत कौर,संतोष कुमारी,आरती बतरा,रुपिंदरजीत कौर,कमल शर्मा,निशा तिवारी,संध्या, पूनम,परवीन शर्मा,रीना कुमारी,रेनू राणा,रेनू बंसल,अनुमित कौर,कविता तिवाड़ी,पूजा,कुलदीप कौर,मंजीत कौर उपस्थित हुए।
Top