केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 48वीं बटालियन (क्विक एक्शन टीम) और छगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया। अभियान के दौरान धुबड़ी जिले के छगलिया में नकली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नकली नोट को लेकर तस्कर ई-रिक्शा से छगलिया से हलाकुरा जा रहा था। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से शुक्रवार रात को छापा मारकर नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 7,500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपित तस्कर दिगंबर रॉय (42) मूल रूप से कालदो या पार्ट-1 का निवासी है। छगलिया पुलिस आरोपित दिगंबर रॉय से पूछताछ में जुटी है।