Logo
Header
img

Ambala : रेणू एस फूलिया ने धान खरीद कार्यों का जायजा लिया

अम्बाला, 19 अक्तूबर

    मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया ने बुधवार को अम्बाला शहर अनाज मंडी में धान खरीद कार्यों का जायजा लिया। यहां पहुंचने पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार ने मंडलायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया ने सिटी अनाज मंडी का दौरा करते हुए यहां पर किसानों व आढतियों को जो सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है उसकी जानकारी हासिल की। उन्होने मंडी में धान की कितनी आवक आ चुकी है और कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है उसकी भी जानकारी ली। उन्होंने धान की ढेरी पर जाकर मोसचर मीटर के माध्यम से धान की नमी की भी जांच की। इस मौके पर डीएफएससी अपर तिवारी ने मंडलायुक्त को बताया कि धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि अभी तक मंडी में 6 लाख 4 हजार किवंटल धान की आवक आ चुकी है जिनमें से 5 लाख 81 हजार की लिफ्टिंग भी हो चुकी है। यानि 89 प्रतिशत लिफ्टिंग का कार्य हो चुका है। बाकी बची धान की लिफ्टिंग का कार्य भी बेहतर तरीके से किया जा रहा है। किसानों व आढतियों को धान के खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। इस मौके पर मंडी प्रधान मक्खन लाल व राईस मिलर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गर्ग ने मंडलायुक्त को बताया कि मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तथा उन द्वारा पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि मंडी में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसानों व आढती खुश हैं। धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है वहीं लिफ्टिंग भी बेहतर तरीके से की जा रही है। किसानों व आढतियों को धान खरीद कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जायेगी।

इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीएफएससी अपर तिवारी, डीएम हैफड वी.पी. मलिक, मंडी सचिव दलेल सिंह, सुपरवाईजर राज कुमार, राईस मिलर एसोसिएशन के प्रधान संजीव गर्ग, मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल, पूर्व प्रधान दूनी चंद, गौरव गुप्ता के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद

Top