Logo
Header
img

पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट पर भारत में ब्लॉक

नई दिल्ली, 30 मार्च। भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया है। एक कानूनी मांग के बाद पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। ट्विटर ने इसे गाइडलाइन का उल्लंघन मानते हुए ब्लॉक किया है। भारत में इसे एक्सेस से रोक दिया गया है। हालांकि यह तीसरा मौका है जब पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया गया। पिछले साल अक्टूबर में भी भारत में इसे ब्लॉक कर दिया गया था।
Top