Logo
Header
img

पेंटागन को भारत से रक्षा संबंध बढ़ने की उम्मीद

वाशिंगटन, 25 फरवरी (हि.स.)। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने भारत के साथ रक्षा संबंध बढ़ने की उम्मीद जताई है। पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका भारतीय सेना के साथ संबंध विकसित कर उसे बढ़ाने को लेकर पूरी तरह आशान्वित है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अच्छी भागीदारी है। वर्ष 1997 में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा कारोबार लगभग शून्य था। आज यह 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का हो गया है।
Top