Logo
Header
img

पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर आज गुवाहाटी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर आज (मंगलवार) सुबह गुवाहाटी पहुंचेंगे। गुवाहाटी से वे सीधे मेघालय की राजधानी शिलांग जाएंगे। वहां मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। मेघालय के बाद वे नगालैंड की राजधानी कोहिमा जाएंगे, जहां पर मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। दोनों शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ ही असम के मुख्यमंत्री एवं नेडा के संयोजक डॉ. हिमंत बिस्व सरमा तथा भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा भी हिस्सा लेंगे। आज शाम असम सरकार के कैबिनेट की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री त्रिपुरा में मुख्यमंत्री डॉ. मानिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री पहली बार असम सरकार के कैबिनेट की बैठक में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री अमित शाह बीती रात को ही गुवाहाटी पहुंच गए थे। वे सुबह शिलांग के लिए रवाना हो गए हैं।
Top