Logo
Header
img

प्रधानमंत्री ने नौसेना कर्मियों को दीं नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 04 दिसंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हम भारतवासियों को अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे देश की रक्षा की है और चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अपनी मानवीय भावना से खुद को प्रतिष्ठित किया है।”
Top