Logo
Header
img

भोपाल: राष्ट्रपति के कार्यक्रम के चलते भोपाल की यातायात व्यवस्था में बदलाव

भोपाल, 16 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार को) राजधानी के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिला स्व-सहायता समूह सम्मेलन में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम को चलते आज राजधानी में प्रात: 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक आमजन हेतु यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निर्धारित यातायात प्लान के मुताबिक, अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के माल वाहक भारी वाहनों का प्रवेश उपरोक्त सम्मेलन स्थल की ओर आने वाले मार्गों डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चौराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य जीप, कार डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदा पुल होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार पुराना मछलीघर तिराहे से गांधीपार्क तिराहे की ओर समान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टॉकीज होते हुये भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे। भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पी.एच.क्यू. तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जाएंगे। लोक परिवहन वाहन, टी.टी.नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनीबसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैंदा मिल, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, प्रभात चैराहा, बोगदा पुल, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जाएंगे। बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यूमार्केट की ओर आने वाली मिनीबसें एवं बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुये ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, प्रभात चैराहा, सुभाष नगर ओवर ब्रिज, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जाएगी। मोतीलाल स्टेडियम सम्मेलन में शामिल होने वाले महिला स्व-सहायता समूह सदस्यों की बसों एवं अन्य वाहनों हेतु मार्ग एवं पार्किंग ग्वालियर, इंदौर, राजगढ़, सीहोर की ओर से आने वाली बसें लालघाटी, व्हीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक चैराहा, गांधीपार्क होते हुए विजय द्वार से लालपरेड मैदान पार्किग स्थल में पार्क किये जा सकेगे। विदिशा,रायसेन, की ओर से आने वाली बसें पटेल नगर, पिपलानी, प्रभात चौराहा, जिंसी , लिली टॉकिज, पी.एच.क्यू तिराहा होते हुए विजय द्वार से पार्किग स्थल लालपरेड मैदान में पार्क किये जा सकेगे। होशंगाबाद रोड़ की ओर से आने वाली बसें मिसरोद, वीर सावरकर सेतु, मानसरोवर तिराहा, 07 नंबर, नूतन कॉलेज, व्यापम, कोर्ट चैराहा होते हुए विजय द्वार से पार्किग स्थल लालपरेड मैदान में पार्क किये जा सकेगे। चार पहिया वाहन पार्किग व्यवस्था लालपरेड मैदान के अंदर वॉलीवाल मैदान एवं बैण्ड स्कूल के सामने रहेगी। दो पहिया वाहन पार्किग व्यवस्था हार्स रायडिंग मैदान में रहेगी। लालघाटी चौराहा से रेतघाट, पालिटेक्निक की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। उक्त समय में लालघाटी से रॉयल मार्केट तिराहा, इमामी गेट, पीरगेट, मोती मस्जिद, बुधवारा, तलैया होते हुए नये भोपाल की ओर आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह से रेतघाट से लालघाटी की ओर सामान्य यातायात उक्त समयावधि में प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य यातायात रेतघाट से सदर मंजिल, रॉयल मार्केट होकर लालघाटी की ओर जारी रहेगा। यातायात में असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340,2443850 पर सम्पर्क करें।
Top