अम्बाला, 1 दिसम्बर
भाजपा नेत्री प्रदेश कार्यकरणी कि सदस्य व गेल की पूर्व डायरेक्टर श्रीमती बंतो कटारिया ने देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी का हरियाणा में दो दिवसीय भर्मण पूरे हरियाणा के मनोबल को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
श्रीमती बंतो कटारिया ने कहा कि देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी का यह दोरा हरियाणा कि जनता को गौरवंतित कर गया हैं। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी का नए भारत के लिए नारी प्रगति को गति देने,सशक्त बनाने के कार्य को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने महिलाओ के जीवन में सुधार लाने के लिए व महिलाओ की गरिमा को बढ़ाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान पीएमवाईजी के अंतर्गत 2 करोड़ लाभार्थियों में 68 प्रतिशत महिलाएं नारी के जीवन में सुगमता लाने के लिए 9 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाने से महिलाओं को मुक्ति मिली है। जन-धन खातों के जरिये 23 करोड़ महिलाओ के बैंकों से जुडऩे व स्टैंड उप इंडिया के तहत महिलाओं के नाम पर 81 प्रतिशत का लोन प्रदान किए जाने को भी एक क्रांतिकारी कदम बताया हैं।
श्रीमती बंतो कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, म्हारा गांव-जगमग गांव और आर्थिक रूप से अपेक्षाकृत कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की सराहना की।
बंन्तो कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय ने हरियाणा की बेटियों के दमखम की पूरी-पूरी प्रशंसा करते हुए महिला खिलाडिय़ों के योगदान को सारे देश व दुनिया के लिए महत्वपूर्ण बताया है। राष्ट्रपति महोदय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर 3 योजनाओं के लांच करने का एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए बंन्तो कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपति महोदय द्वारा महिला आशा वर्कर के कार्यक्रम में शामिल होकर उनके योगदान की पूरी-पूरी प्रशंसा की है। राष्ट्रपति महोदय के दो दिवसीय दौरे को ऐतिहासिक एवंम गौरवम्य में बनाने के लिए श्रीमती बंन्तो कटारिया ने हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी व हरियाणा के आदरणीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।