Logo
Header
img

पंजाब सीएम भगवंत मान जोधपुर होते हुए जैसलमेर जाएंगे

बीकानेर, 29 दिसम्बर (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को जोधपुर के लिए रवाना हो गए और नए साल की शुरुआत से पहले वे जैसलमेर पहुंचेंगे। इससे पहले सड़क मार्ग से वे बुधवार रात्रि यहां पहुंचे और रात्रि विश्राम होटल लक्ष्मी निवास में किया। उनके यहां से जोधपुर के लिए रवाना होने से पहले स्वागत करने वालों में पुनीत ढाल, संजय पाल सहित अनेक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से वे थोड़ी देर मिले और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी याद किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जोधपुर से मान जैसलमेर जाएंगे। जहां उनके स्वागत की तैयारी पहले से हो रही है। मान नए साल से पहले छुट्टियां मनाने के लिए पश्चिमी राजस्थान में घूम रहे हैं। उनकी सुरक्षा में लगे पंजाब के जवान और पंजाब के कई आला अधिकारी, पारिवारिक सदस्य भी साथ हैं।
Top