Logo
Header
img

राहुल गांधी को पुजारियों से दिक्कत : यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट

नई दिल्ली, 10 जनवरी (हि.स.)। यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने राहुल गांधी के उस वक्तव्य पर कहा कि यह देश तपस्वियों का है पुजारियों का नहीं। फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि राहुल गांधी को पुजारियों से दिक्कत होने की बात दर्शाती है कि उन्हें मात्र मौलवियों से ही प्रेम है। क्या कभी राहुल गांधी अपने वक्तव्य में मौलवियों से देश को दिक्कत की बात अपनी जुबान पर ला सकते है ? बार-बार हिंदुत्व का अपमान कांग्रेस की नैया डूबा रहा है। गोयल ने कहा कि प्राचीनतम हिंदू धर्म में तपस्वियों की कभी कमी नहीं रही लेकिन वह भी पुजारियों के आगे नतमस्तक होते थे। राहुल गांधी अपने वक्तव्य जलेबी की तरह गोल मोल देते है। जिनका अर्थ संभवतः उन्हें भी मालूम नहीं होता। वह तथाकथित भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है और निरंतर यह कहते नहीं थक रहे कि इस यात्रा का राजनीति से कुछ भी लेना देना नहीं है। उनका प्रत्येक वक्तव्य राजनीति के ऊपर ही होता है। उन्होंने कभी भी स्पष्ट नहीं किया कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र केरल में हिंदुओं के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के बारे वह क्या बोलेंगे। देश के अन्य आठ राज्यों के बारे जहां हिन्दू अल्पसंख्यक हो रहे है और एक सम्प्रदाय विशेष के अत्याचारों को सहन करने को विवश है, उसके बारे में राहुल गांधी के किसी ब्यान की कोई आशा ही नहीं है क्या भारत जोड़ो यात्रा मात्र एक सम्प्रदाय विशेष के लिए ही है।
Top