Logo
Header
img

राजेश बतौरा ने नवनिर्वाचित सरपंच विजय कुमार का पार्टी में स्वागत किया

अम्बाला, 14 दिसम्बर:- भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा की अध्यक्षता में गांव पसियाला के नवनिर्वाचित सरपंच विजय कुमार के साथ उनके सैकड़ों साथी तथा पसियाला से ही ब्लॉक समिति सदस्य हरदीप कौर व सबका गांव से सतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने सभी साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिए जाने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन भानू राणा व ब्लॉक समिति सदस्य हरदीप राठौर की अध्यक्षता में किया गया। भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने इस मौके पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन एवं पार्टी हैं। भारतीय जनता पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकत्र्ता आज पार्टी में बड़े पदों पर सुशोभित होकर जनहित के लिए निरन्तर कार्य कर रहें है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से निरन्तर विकास कार्यो को करवाने का काम किया जा रहा हैं। गांवों को शहरों की भांति सुन्दर एवं विकसित बनाने का काम किया जा रहा है, ग्रामीण आंचल में आज जहां 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति जारी है वहीं गांवों के कई स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल का दर्जा दिलवाते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा हैं। नौकरियों में भी पारदर्शिता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को नौकरियां दी जा रही हैं। क्षेत्रवाद, भतीजावाद व पर्ची पर पूरी तरह से अंकु श लगाने का काम किया गया हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को कहा कि गांवो की जो भी सामूहिक समस्या या विकास कार्य बताए जाएगें उन्हें करवाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल राणा, जिला उपाध्यक्ष सतीश मेहता, मंडल अध्यक्ष सतीश राणा, महामंत्री सचिन लाम्बा और प्रवीण शर्मा, नितिन चौहान, माम सिंह सबका, रामपाल छपरा, राम कुमार सरोहा, अमित राणा, बृजपाल राणा, अंकुश शर्मा, कमल तनेजा, संजय धीमान, बिशम्बर, गुरदीप सिंह, धीरज धनौरा, कर्मचन्द सैनी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Top