Logo
Header
img

अग्रिवीर महिला भर्ती-2022 का आयोजन 7 नवम्बर से 9 नवम्बर खडग़ा स्पोर्टस स्टेडियम में

अम्बाला, 6 नवम्बर सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला के अनुसार अग्रिवीर महिला भर्ती-2022 का आयोजन 7 नवम्बर से 9 नवम्बर खडग़ा स्पोर्टस स्टेडियम अम्बाला कैन्ट से किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक कर्नल बी.एस. बिष्ट ने बताया कि इस भर्ती में हरियाणा, हिमाचल राज्य एवं दिल्ली व चण्डीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेशों की महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं। अभिभावकों तथा महिला अभ्यार्थियों की सुविधा हेतू वाहन पार्किग की व्यवस्था गांधी मैदान अम्बाला कैन्ट में किया गया हैं। साथ ही इनके रूकने का प्रबन्ध निकटतम धर्मशालाओं में किया गया हैं। महिला अभ्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर नो प्रेंगनेंसी सर्टीफिकेट के बिना किसी भी अभ्यार्थी को भाग नहीं लेने दिया जाएगा। इसलिए सभी से निवेदन है कि वे अपना नो पे्रगनेंसी सर्टीफिकेट अवश्य लेकर आए।
Top