Logo
Header
img

Ambala :अग्रिवीर भर्ती रैली अम्बाला कैन्ट के खडग़ा स्टेडियम में

अम्बाला, 19 अक्तूबर

    अग्रिवीर भर्ती रैली अम्बाला कैन्ट के खडग़ा स्टेडियम में 27 अक्तूबर 2022 से 4 नवम्बर 2022 तक पुरूषों के लिए आयोजित की जाएगी। रैली स्थल पर वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। गांधी मैदान अम्बाला छावनी में वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हैं। सुरक्षा कारणों से रैली मैदान में मोबाईल फोन ले जाना सख्त मना हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों  को सलाह दी जाती हैं कि वे अपने मोबाईल फोन रैली मैदान के बाहर छोड़ दें। यह जानकारी आर्मी भर्ती निदेशक बी.एस. बिष्ट ने दी।

उन्होंने जानकारी के क्रम में यह भी बताया कि अग्रिवीर महिला (सैन्य पुलिस) भर्ती रैली अम्बाला कैन्ट के खडग़ा स्टेडियम में 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। सभी महिला उम्मीदवारों को एक सरकारी चिकित्सक (न्यूनतम एमबीबीएस योग्यता धारक) से एक नो पे्रग्रेन्सी चिकित्सा प्रमाण पत्र लाने की आवश्यकता हैं, जिसमें उम्मीदवार की गर्भवती ना होने कि स्थिति बताती हैं। किसी भी महिला उम्मीदवार को नो पे्रग्रेंसी प्रमाण पत्र के बिना भर्ती रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Top