Logo
Header
img

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने भुवनेश्वर में बनाई सबसे बड़ी मानव रेड रिबन शृंखला

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन(नाको) ने एड्स पर जागरुकता पैदा करने के लिए ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में गुरुवार रात 10ः30 बजे सबसे बड़ी मानव रेड रिबन शृंखला बनाई। इस शृंखला में स्कूलों के 4,800 विद्यार्थी, कॉलेजों के रेड रिबन क्लब के सदस्य, समुदाय के लोग और मिशन शक्ति विभाग के प्रतिभागी शामिल रहे। यह जानकारी यहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ओडिशा के वयस्कों में एड्स का प्रसार 0.14 प्रतिशत है। करीब 52,108 लोग एचआईवी (पीएलएचआईवी) से पीड़ित हैं। इनमें से केवल आधे लोग एंटी-रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट (एआरटी) पर हैं। साल 2030 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में देखे जाने वाले एड्स को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है । इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ओडिशा में उच्च जोखिम समूहों के बीच जागरुकता पैदा करने वाली गतिविधियों को मजबूत किया जा रहा है।
Top