Logo
Header
img

16, 22 व 27 दिसम्बर 2022 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

अम्बाला, 15 दिसम्बर:- बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 16, 22 व 27 दिसम्बर 2022 को प्रात: 10.30 बजे से 12.30 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम यूएचबीवीएन अम्बाला के अध्यक्ष वी.के. बरनवाल अधीक्षक अभियंता करेंगे। सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में बिजली सम्बन्धित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।
Top