Logo
Header
img

बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

ऋषिकेश, 03 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश में बिजली दरों में की जाने वाली बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सुधीर ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह असफल हो गई है। भाजपा के शासनकाल में गैस व खाने पीने की चीजों के साथ अब बिजली की दरों में भी बढ़ोतरी की जा रही है, जिससे आमजन की कमर टूट रही है। घर का बजट भी बिगड़ रहा है। इसके कारण जनता में भाजपा के प्रति विश्वास खत्म हो रहा है। पुतला दहन करने वालों में अरविंद जैन, मदन मोहन शर्मा, प्रदीप जैन,मनीष शर्मा, जयेंद्र रमोला, रुकम पोखरियाल, विक्रम भंडारी, प्रवीण जाटव राजेंद्र कोठारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
Top