Logo
Header
img

लखनऊ के रास्ते चली सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन

लखनऊ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 04067 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार सुबह 06:59 बजे की बजाय 06 घंटे 06 मिनट की देरी से दोपहर 01:05 बजे से लखनऊ के रास्ते शुरू कर दिया है। इस ट्रेन का संचालन अब 27 और 30 अक्टूबर को भी किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए 04067 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन सहरसा स्टेशन से शनिवार सुबह 06:59 बजे की बजाय 06 घंटे 06 मिनट की देरी से 01:05 बजे से शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन लखनऊ से होते हुए दूसरे दिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन अब 27 और 30 अक्टूबर को सहरसा स्टेशन से सुबह 06:59 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ रात 09:55 बजे पहुंच कर 1,265 किलोमीटर की दूरी तय करके नई दिल्ली स्टेशन पर सुबह 07:10 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह से 04068 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर अब 26 और 29 अक्टूबर को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से 26 और 29 अक्टूबर को रात 12:05 बजे चलकर लखनऊ से पूर्वाह्न 11:10 बजे होते हुए अगले दिन तड़के सुबह 03:30 बजे 1,265 किलोमीटर की दूरी तय करके सहरसा जंक्शन पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, खगड़िया और बख्तियारपुर स्टेशनों पर होगा।

Top