Logo
Header
img

भूसा घर में हत्या कर फेंका मजदूर का शव बरामद,मां और बेटा गिरफ्तार

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा वार्ड संख्या 13 ईदगाह पासवान टोला निवासी 35 वर्षीय बबलू पासवान का शव पड़ोस के ही एक घर के भूसा घर में हत्या कर फेंका हुआ बरामद किया गया।मृतक बबलू पासवान कंसोम खाद फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था और बीती रात आठ बजे से ही अपने घर से गायब था।

गुरुवार के सुबह दस बजे के करीब पड़ोस के ही देवयंती देवी पति सिनोद पासवान ने शोरगुल कर बताया कि बबलू पासवान को सांप काट लिया है और उसका शव भूसा घर में है।जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और फिर मामले की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।शव के गले में गहरा निशान और आंख फोड़ दिया गया था।जिसके बाद मामले में पुलिस ने देवयंती देवी पति सिनोद पासवान और बेटा मिट्ठू पासवान को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने मृतक की पत्नी बसंती देवी के फर्द बयान के बाद फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

मामले में अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रथमदृष्टया हत्या का मामला है और मामले में देवयंती देवी और उनके पुत्र मिट्ठू पासवान को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीघ्र ही जांच कर अन्य आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी कर लेने की बात कही।


Top