Logo
Header
img

नर्मदापुरम: पर्यटकों के लिए खुले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के गेट

नर्मदापुरम, 21 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश का सतपुड़ा टाइगर रिजर्व 21 अक्टूबर शुक्रवार से एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। टूरिस्ट कोर एरिया में जाकर पर्यटक अब टाइगर्स का करीब से दीदार कर सकेंगे। बारिश के कारण 14 से 20 अक्टूबर तक के लिए गेट बंद कर दिए थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के गेट एक अक्टूबर को खोले गए थे। लेकिन बारिश का असर अक्टूबर माह के मध्य तक बना रहा। इस कारण रिजर्व के अंदरूनी रास्ते खराब हो गए थे। अक्टूबर में बारिश होने से भूरी माटी डैम, लगदा, चूरना, हाथी कैंप की सड़कें खराब हो गई थी, जिसके कारण पर्यटकों को समस्या हो रही थी। सड़क सुधारने के लिए सात दिन के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

रिजर्व के फ़ील्ड डायरेक्टर एल कृष्ण मूर्ति ने बताया 21 अक्टूबर से रिजर्व के गेट फिर खोले गए हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से सैलानियों की इंट्री शुरू की गई है ।

Top