Logo
Header
img

भाजपा लुधियाना ने की महिला मोर्चा जिला प्रधान एवं महासचिव की नियुक्ति

इरोज़ वुलेन मिल की डायरेक्टर शीनू चुघ को  महिला मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया है

 श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव को महिला मोर्चा लुधियाना की महामंत्री बनाया।

लुधियाना 15 अप्रैल ( News DNN ) भारतीय जनता पार्टी ने आज लुधियाना जिले की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कि घोषणा किI इसी क्रम में लुधियाना के जिले प्रधान रजनीश धीमान ने इरोज़ वुलेन मिल की डायरेक्टर शीनू को लुधियाना जिला का महिला मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया है ज्ञात हो शीनू चुघ पहले से ही सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बहुत सक्रिय हैं वह ध्यान से सम्बंधित वैश्विक संस्था सहज योग की ट्रस्टी एवं उसकी सामाजिक इकाई नारी शक्ति की भी चेयरपर्सन हैंI इसी अवसर पर शीनू  के साथ  श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव को महिला मोर्चा जिला लुधियाना महामंत्री  नियुक्त किया I ज्योति पिछले दो दशक से भी अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र से जुडी हुई हैं और सामाजिक और कला और साहित्य के क्षेत्र में अपनी ख़ास पहचान रखती हैं I जिला प्रधान ने उम्मीद जताई की इन दोनों से भाजपा की विचार धारा को महिलाओं तक पहुँचाने  में सहयोग मिलेगा I शीनू  ने भाजपा का धन्यवाद देते हुए आशा जताई के इस उत्तरदायित्व का पूरी निष्ठां से निर्वहन करेंगी और प्रयास करेंगी की पंजाब की नारी शक्ति को मुख्या धारा में जोड़ कर आगे बढ़ा जाए I ज्योति  ने नारी शक्ति से निवेदन किया की वह आगे बढ़कर भाजपा के साथ मिलकर देश के विकास के लिए कार्य करें I जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि जल्द ही महिला मोर्चा टीम का विस्तार किया जायेगा I इस अवसर पर भाजपा लुधियाना की महामंत्री डॉ. कनिका जिंदल एवं लुधियाना जिले की सचिव श्रीमती मिनी जैन ने उक्त अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को सिरोपा भेट कर सम्मानित कियाI इस अवसर पर लुधियाना के उपाध्यक्ष हर्ष शर्मा उपाध्यक्ष महेश शर्मा, महामंत्री नरिंदर मल्ली, राजन पांथे एवं शीतल आदिवंशी भी मौजूद थे I

Top