Logo
Header
img

अमेरिका के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, नौ घायल, शूटर मारा गया

वाशिंगटन, 07 मई (हि.स.)। अमेरिका के टेक्सस के एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल (शॉपिंग मॉल) में भीषण गोलीबारी हुई है। इसमें नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मारकर मॉल को खाली करा लिया है। यह जानकारी एलन पुलिस विभाग ने दी है। उल्लेखनीय है कि समूचा अमेरिका कई दशक से गोलीबारी की घटनाओं से दहल रहा है। यहां के लोग गन कल्चर के पागलपन की हद तक दीवाने हैं।
Top