Logo
Header
img

धनबाद में संपत्ति विवाद में युवक को मारी गोली

धनबाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया श्मशान घाट के समीप शनिवार को संपत्ति विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस की मदद से परिजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जाता है कि विकास नगर निवासी धर्मेन्द्र यादव बाइक से आज सुबह कहीं जा रहा था। इसी दौरान आरोपित अरविन्द, मनीष और प्रवीण ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए उसपर तीन गोलियां दाग दी। धर्मेंद्र यादव का विकास नगर में दूध का कारोबार है।

उसके परिजन का कहना है कि जमीन बंटवारे को लेकर उनके परिवार में शारदा देवी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में उसे गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Top