Logo
Header
img

श्रीलंका का बल्लेबाज दुष्कर्म के आरोप में सिडनी में गिरफ्तार

सिडनी (आस्ट्रेलिया), 06 नवंबर (हि.स.)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिलाका को शनिवार को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। श्रीलंका की पूरी टीम रविवार सुबह इस खिलाड़ी के बिना स्वदेश वापस लौट गई।

गुणाथिलाका तीन हफ्ते पहले ही चोटिल हो गए थे और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह बाद में टीम में आशेन बंडारा को शामिल किया गया था। मगर टीम प्रबंधन ने गुणाथिलाका को श्रीलंका वापस नहीं भेजा था। 31 वर्षीय दानिष्का गुणाथिलाका टीम में आलराउंडर की भूमिका निभाते हैं और वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।


Top