स्वामी विवेकानंद वेदांत के महान अधिवक्ता रहे: मुख्यमंत्री डॉ. सरमा
गुवाहाटी, 12 जनवरी (हि.स.)। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें विभिन्न प्रकार से श्रद्धांजलि देने के लिये कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि वेदांत के सबसे महान अधिवक्ताओं में से एक स्वामी विवेकानंद 19वीं शताब्दी के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे, जिन्होंने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित किया।
उन्होंने कहा है कि स्वामी जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। मैं उनकी जयंती पर अपने युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे उनके सिद्धांतों का पालन करें और मां भारती के उद्देश्य के लिए स्वयं को समर्पित करें।