अनंतनाग में आतंकियों ने दो मजदूरों पर की फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
अनंतनाग, 18 जुलाई (हि.स.)। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने अनंतनाग में दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की है। इसमें दोनों मजदूर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट में बताया कि अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की है। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस के अनुसार तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।