Logo
Header
img

ठाणे में भाजपा पदाधिकारी पर जानलेवा हमला

मुंबई, 31 दिसंबर (हि.स.)। ठाणे जिले के वागले इस्टेट इलाके में भारतीय जनता पार्टी के मंडल महासचिव प्रकाश जाधव पर शुक्रवार को देर रात अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में घायल प्रकाश जाधव का इलाज ठाणे सिविल अस्पताल में हो रहा है। इस मामले की शिकायत प्रकाश जाधव के भाई ने वागले इस्टेट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन रही है। पुलिस के अनुसार वागले इस्टेट के परबवाड़ी में अचानक प्रकाश जाधव पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घायलावस्था में प्रकाश जाधव को अस्पताल में भर्ती करवाया है। अभी तक हमला के कारणों का पता नहीं लग सका है। प्रकाश जाधव के भाई ने शिंदे समूह के पूर्व पार्षद विकास नेपाली को जिम्मेदार बताया है, जबकि विकास नेपाली ने कहा कि उनका इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है।
Top