अम्बाला, 18 अक्तूबर
जिला बाल कल्याण परिषद अंबाला द्वारा पंचायत भवन अंबाला शहर में प्रतियोगिता के चौथे दिन चिल्ड्रन डे सेलिब्रेशन के तहत तीन अलग-अलग प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें एकल क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता में अलग अलग वर्गो में 6 से 8वीं क्लास, 9 से 10वीं क्लास एवं 11 से 12वीं क्लास के बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने क्लासिकल नृत्य से सभी को मोहित कर दिया। जिसमें अंबाला जिले से अलग अलग स्कूलों से 28 बच्चों ने भाग लिया इसी क्रम में क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में 5वीं कक्षा तक एवं 6 से 8वीं कक्षा तक की प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुत ही क्ले मॉडलिंग बनाई जिसमे गणपति, बुद्धा, किसान खेत में काम करते हुए, मगरमच्छ, वष्णो दरबार, झोपड़ी, लक्ष्मी-गणेश, मत्स्य गर्ल बनाकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। इसमें अलग-अलग स्कूलों से 52 बच्चों ने भाग लिया।
तीसरी प्रतियोगिता में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो वर्गो में 9 से 10वीं क्लास एवं 11 से 12वीं कक्षा के बच्चों की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने अपनी कला से सेव गर्ल चाइल्ड, महात्मा गांधी, वेलकम, पक्षी एवं लक्ष्मी माता की सुंदर रंगोली आकृत की गई जो की बहुत ही सुंदर बनाई गई। इसमें अलग-अलग स्कूलों से 70 बच्चों ने भाग लिया। आज की प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती दीक्षा मक्कर, श्रीमति शाक्षी, एचएस पुरेवाल एवं श्रीमती यामिनी जैन उपस्थित रहें एवं निर्णायक की भूमिका निभाई।
जिला बाल कल्याण अधिकारी शिवानी सूद ने प्रतियोगिता में भाग ले रही बच्चों की कला की खूब प्रसंशा की एवं इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के आपने स्टाफ की भी सराहना की, जिसमें अशोक कुमार, राजेश कुमार, मंजीत, सचिन गुप्ता, हरबिंदर सिंह, श्रीमति राधा, मधु, गीता एवं नेहा शामिल रहे। जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय तृतीय एवं कंसोलेशन स्थान प्राप्त किया है, उन्हें 14 नवंबर को बाल दिवस के उपलक्ष्य में उपायुक्त द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होनें बताया कि 20 अक्तूबर को इसी क्रम में देश भक्ति समूह गायन, प्रश्नोत्तरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।