Logo
Header
img

आज का दिन भारत के इतिहास में गौरवशाली दिन

अम्बाला, 1 दिसम्बर आज का दिन भारत के इतिहास में गौरवशाली दिन है जब विश्व के महान लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने आज भारत के लिए जी-20 कि प्रधानगी व सयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अध्यक्ष पद एक साथ संभला हैं। दोनो ही संस्थाए अंतराष्ट्रीय स्तर पर वार्षिक प्रगति व विश्व कि सुरक्षा के प्रति प्रतिबंध हैं। यह बात सांसद रतनलाल कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। पूर्व केंद्रीय जल शक्ति व सामजिक न्याय अधिकारिता मंत्री वर्तमान सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि भारत कि कोशिश रहेगी कि मोदी जी के नेतृत्व में ग्लोबल, साऊथ को भी अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक जैसी संस्थाओं में हिस्सेदारी मिले। रतन लाल कटारिया ने कहा कि आज विश्व खाद्या सुरक्षा,खाद सुरक्षा व ऊर्जा सुरक्षा जैसी गंभीर संकटो से गुजर रहा है। भारत कि कोशिश रहेगी की इन सब मुद्दों पर विश्व मिल कर काम करें और विकास के जो मुद्दे सयुक्त राष्ट्र संघ ने तय किए हैं उन सभी मुद्दों पर कार्यवाही हो। रतन लाल कटारिया ने कहा कि यह एक महान अवसर हैं जब विभिन्न 32 स्थानों पर जी-20 कि 200 बैठके होंगी। श्री कटारिया ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के बाद 600 गुना निर्यात को बढ़ावा मिला है। यही वजह है कि दुनिया के बाजार में भारतीय उत्पाद पसंद किए जा रहे हैं। रत्न आभूषण, मसाले, कॉफी, रसायन व इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल का निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। इसमें वस्तु निर्यात करीब 430 अरब डॉलर के रिकॉर्ड पर पहली बार पहुंचाएं कृषि निर्यात में 50 अरब डॉलर के साथ एक रिकॉर्ड कायम किया है। वोकल फॉर लोकल की बात करें तो खादी से खिलौनों तक रक्षा क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स तक केंद्र सरकार ने ऐसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिन्होंने वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद रखी है। आज सुई से लेकर सेना के उपकरण तक, साइकिल से लेकर कार तक कपड़े से लेकर खिलौने तक सब कुछ है मेड इन इंडिया।
Top