Logo
Header
img

बीजिंग में मूसलाधार बारिश, दो की मौत, बाढ़ में बहे वाहन

बीजिंग, 01 अगस्त (हि.स.)। चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश से कई जगह तबाही हुई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में से दो की मौत हो गई। शहर के बाहरी इलाके में सैकड़ों कारें बह गईं। अधिकारियों ने सबसे खतरनाक बाढ़ की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। चीन के अधिकारियों का कहना है कि आज भी बरसात जारी रहने की संभावना है। फॉरबिडन सिटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। समीपवर्ती जिलों में नदियां उफान पर हैं। सालभर सूखे रहने वाले जलाशय लबालब हो गए हैं। बीजिंग के बाढ़ प्रभावित मेंटौगौ जिले में 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
Top