भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी विभाग का प्रशिक्षण वर्ग आज भोपाल में
भोपाल, 11 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग “सुघोष“ अभियान के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है। पहले चरण का प्रशिक्षण आज (शुक्रवार को) भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में होगा।
सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा और आई टी विभाग के प्रदेश संयोजक अमन शुक्ला ने बताया कि भोपाल में आयोजित इस प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश मंत्री व सोशल मीडिया, आईटी विभाग के प्रदेश प्रभारी रजनीश अग्रवाल मार्गदर्शन देंगे।
उन्होंने बताया कि “सुघोष“ अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों से प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ता को मंडल स्तर पर सोशल मीडिया व आईटी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी क्रम में आज प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित हो रहा है।