Logo
Header
img

भारी मात्रा में गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

बिश्वनाथ (असम), 08 दिसम्बर (हि.स.)। बिश्वनाथ जिला के बिहाली में राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर गुरुवार सुबह गांजा के सा एक कार को पुलिस ने जब्त किया। इस संबंध में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि जिंजिया पुलिस ने आज सुबह एक मारुति सुजुकी सेलेरियो वाहन (एएस-12एई-1801) के साथ शैलेंद्र नार्जारी और सुरेंद्र बोडो नामक दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि बिश्वनाथ और शोणितपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से आज अभियान चलाया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति माजबाट से नारायणपुर गांजा ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की मात्रा लगभग 95 किग्रा है, जिसका मूल्य लगभग 8 लाख रूपये होगा। ज्ञात हो कि आज सुबह मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने भी एक ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की थी।
Top