गुवाहाटी, 09 मई (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने चोरी के एक मामले में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान चोरी के मामले में शामिल साहनूर (25, ग्वालपाड़ा) और पंकज पाठक उर्फ गीतू (26, त्रिपुरा), को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी के कुछ बर्तन और बिजली के सामान बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपित के गुवाहाटी के आसपास की कई चोरी की वारदात में शामिल होने की आशंका पुलिस ने व्यक्त की है। पुलिस पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों चोरों से सघन पूछताछ कर रही है।