Logo
Header
img

पंजाब में हत्या कर लखनऊ में छिपे दाे शूटर गिरफ्तार

लखनऊ, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पंजाब पुलिस ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की सहयोग से गाजीपुर ​इलाके से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित पंजाब प्रांत में हत्याओं की अलग—अलग घटनाओं में वांछित थे।


प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की और पंजाब सिंह को गिरफ्तार किया है। मार्च 2024 में तरनतारन से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी महल की हत्या के मामले में विक्रम सिंह फरार था। वहीं, पंजाब सिंह तिहरे हत्याकांड का आरोपित था। इन दोनों के खिलाफ पंजाब के अलग—अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इन सभी के खिलाफ पुलिस की ओर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Top