Logo
Header
img

संयुक्त राष्ट्र म्यांमार के हालात पर चिंतित

न्यूयॉर्क, 29 मार्च। संयुक्त राष्ट्र ने सैन्य शासित म्यांमार के चुनाव आयोग द्वारा आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी को भंग करने पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने देश में म्यांमार में लोकतंत्र बहाल करने का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को रिहा करने का पक्षधर है।
Top