फिरोजाबाद, 18 मई (हि.स.)। थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने सोमवार को 06 चोरी की मोटर साइकिल सहित 05 शातिर अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके विरुद्ध कार्रवाई कर इन्हें जेल भेजा है।
सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार पुलिस टीम के साथ सोमवार को क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना पर प्रतापपुर रोड से मलिखानपुर जाने वाले मार्ग पर रुपनगर के पास खाली मैदान से 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 06 चोरी की मोटरसाइकिल, 05 चोरी की मोटर साइकिल के कटे पार्ट्स, 01 देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम कन्हैया पुत्र प्रभु दयाल निवासी ग्राम जरेला थाना जसराना, अवधेश उर्फ बाबा पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम मोहिनीपुर थाना शिकोहाबाद, राजेश उर्फ लालू पुत्र अतर सिंह निवासी नगला कलू थाना जसराना, रोहित पुत्र ओमेंद्रपाल मूल निवासी दलसापुर गुलाबपुर थाना निधौलीकला जनपद एटा हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना शिकोहाबाद व अशरफ पुत्र शरफुद्दीन निवासी मोहल्ला शीशपुरी थाना जसराना बताए है।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि कन्हैया, अवधेश उर्फ बाबा व राजेश उर्फ लालू विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे तथा चोरी की मोटरसाइकिलों को रोहित व अशरफ के पास पहुँचा देते थे। रोहित व अशरफ चोरी की मोटरसाइकिलों के पार्ट्स खोलकर अलग-अलग बेच देते थे तथा शेष सामान कबाड़ में बेचकर आपस में रुपये बाँट लेते थे। अभियुक्तगण की निशानदेही पर ग्राम नूरपुर थाना जसराना स्थित दुकान से चोरी की मोटरसाइकिलों के भारी मात्रा में खुले पार्ट्स, सामान बरामद किये गये है।
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।