Logo
Header
img

जाल के साथ एक शिकारी गिरफ्तार



गुरुवार को वन कर्मियों ने गश्ती के दौरान एक शिकारी को जाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारीवाल्मीकि व्याघ्र परियोजना के वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से हुई है।

इस दौरान कर्मियों ने शिकारी के पास से छह किलो का एक जाल भी बरामद किया है कोतराहा वन परिसर के वनपाल सोनू कुमार ने बताया कि पकड़े गए शिकारी के साथ एकप्लास्टिक का जाल बरामद हुआ है।

छापेमारी के दौरान दो शिकारी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। शिकारी वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर थारू टोला गांव का रहनेवाला 40 वर्षीय बृजबंशी महतो है। जिसे न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है। गश्ती टीम में वनरक्षी आजाद कुमार,वनरक्षी शशि रंजन कुमार, होमगार्ड के जवान एवं वनकर्मी शामिल थे।

Top