Logo
Header
img

मंत्री सिलावट आज जबलपुर प्रवास पर

जबलपुर, 7 दिसंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट आज (बुधवार को) एक दिवसीय जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 12 बजे कुंडम विकासखंड के अंतर्गत दरगढ़ जलाशय के लिये रवाना होंगे। जल संसाधन मंत्री दोपहर 1 बजे दरगढ़ जलाशय का निरीक्षण करेंगे तथा किसानों से संवाद करेंगे। मंत्री सिलावट दरगढ़ जलाशय का निरीक्षण करने के बाद दोपहर 3.30 बजे वापस जबलपुर आयेंगे तथा शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस से डुमना विमानतल एवं डुमना विमानतल से शाम 7.55 बजे वायुयान द्वारा इंदौर प्रस्थान करेंगे।
Top