Logo
Header
img

पश्चिम रेलवे की कुछ हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों को वलसाड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

मुंबई, 22 अक्टूबर, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा वलसाड स्टेशन पर कुछ हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों को अतिरिक्त स्टॉपेज प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वलसाड स्टेशन पर प्रदान की गई ट्रेनों का विवरण और उनके ठहराव का समय निम्नानुसार है।

ठहराव के विवरण के अनुसार, 28 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09037/09038 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर (साप्ताहिक) विशेष ट्रेन 22.22 बजे वलसाड पहुंचेगी और 22.24 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 29 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09038 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 12.50 बजे वलसाड पहुंचेगी और 12.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह 26 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस एसी स्पेशल 01.40 बजे वलसाड पहुंचेगी और 01.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 28 अक्टूबर, 2022 ट्रेन संख्या 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल एसी स्पेशल 00.35 बजे वलसाड पहुंचेगी और 00.37 बजे प्रस्थान करेगी।

26 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09039 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल 02.59 बजे वलसाड पहुंचेगी और 03.01 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 27 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09040 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल 12.57 बजे वलसाड पहुंचेगी और 12.59 बजे प्रस्थान करेगी। इसी तरह 26 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशल 13.45 बजे वलसाड पहुंचेगी और 13.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 27 अक्टूबर, 2022 ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 17.50 बजे वलसाड पहुंचेगी और 17.52 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह 23 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09005 बांद्रा टर्मिनस-इज्जतनगर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 12.50 बजे वलसाड पहुंचेगी और 12.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 24 अक्टूबर, 2022 से ट्रेन संख्या 09006 इज्जतनगर-बांद्रा टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 00.35 बजे वलसाड पहुंचेगी और 00.37 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेनों के ठहराव और समय की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Top